Path to humanity

Path to humanity
We cannot despair of humanity, since we ourselves are human beings. (Albert Einstein)
Showing posts with label Hindu. Show all posts
Showing posts with label Hindu. Show all posts

Thursday, December 17, 2015

'काफिरों की बस्ती'
'City of Infidels'

बड़ा वाहियात सा ख़याल है,
कि अगर कहीं काफिरों की बस्ती होती
तो कैसा होता?
ये मुए काफ़िर तो काफ़िर ही ठहरे,
ये इंसान नहीं होते, इनकी तो माँयें भी नहीं होती
पर इनकी बस्ती क्या कुछ अलग नहीं होती?
घर होते? कुएं? भाईचारा होता, मैं नहीं मान सकता
और इनके बच्चे आपस में खेलते क्या?
ऊंच-नीच, बरफ-पानी, एक्कल-दुक्कल या वो छुपी छुपान। न, हो ही नहीं सकता।
इनके यहाँ हस्पताल भी नहीं होते होंगे
ना ही स्कूल। अनपढ़ जो ठहरे ये काफ़िर।
पर कहते हैं- ये खुदा, भगवान् हर जगह है
तो क्या इन काफिरों की बस्ती में भी होगा?
मुझे तो नहीं लगता। करेगा भी क्या इनके यहाँ?
पर इन्हें बनाया किसने होगा?
शैतान ने। ये तो पक्की बात है।
हमारे यहाँ देखो, कभी कहीं खून का एक कतरा भी बेहता देखा है। बात करते हो।
हर तरफ मोहब्बत जज़्ब है हमारे यहाँ।
कोई गम नहीं, किसी को भी।
हमारे यहाँ तो कोई मरता भी नहीं। अरे कहने में क्या जाता है।
उसके पास इतना वक़्त नहीं कि हर ज़िक्र की तफ्तीश करे।
काफिरों की बस्ती दोज़ख है
और हमारी जन्नत।
बाकी तो एडजस्ट हो जाता है।
एक बात कहूँ, बुरा मत मानना
तुम मेरे लिए काफ़िर और मैं? जो चाहे कह लो मुझे
कहने से कुछ नहीं होता।
वैसे उसके पास हर ज़िक्र का हिसाब है, याद आ गया जरा।

-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Monday, May 11, 2015

ज़ूनी
Zooni

ज़ूनी हुआ करता था उसका नाम।
एक दिन ना जाने किस बात पर उफ़क़ पड़ी।
लाख पूछा, पर वो आँखें लाल किये घंटों छत को घूरती रही।
खाना भी नहीं खाया। सुबह एक ग्लास दूध का दिया वो भी सिराहने रखी टेबल पर यूँ ही पड़ा रहा।
शाम को जब अम्मी ने सीने में भींचकर उसके बालों को सहलाया, ज़ूनी की आँखें बह चलीं। अम्मी ने उसके आंसू पोछे। फिर उसने बताना शुरू किया।
बीते दिनों किसी सहेली ने उसकी अम्मी के बारे में कुछ बेहूदी बातें कह दी थी कि ज़ूनी उनकी अपनी लड़की नहीं है। ज़ूनी हिन्दू की लड़की है और '93 के दंगों में वो उसे कही रोती हुई मिली थी।
अम्मी क्या ये सच है? ज़ूनी ने पूछा।
बेटा सच क्या है झूठ क्या है, आज इस बात से कोई फऱक नहीं पड़ता। तुम मेरी ज़ूनी हो और हमेशा मेरी बेटी रहोगी।
तुम्हारी माँ ने उस वखत सिरफ़ इतना कहा था मुझसे-
मेरी बेटी, जमुना।
मैंने निकाह नहीं किया। क्योंकि मेरा सब कुछ तुम हो।
ज़ूनी ने अपने हाथ पर आंसू की बूंदों की गरमाहट को महसूस किया। और भी कसकर अम्मी से लिपट गयी।
उसने अपनी अम्मी के आंसुओं को पोछा और अपने भी।
जमुना खुश थी कि ज़ूनी सच जान चुकी थी।

(Note- No part of this post may be published, reproduced or stored in a retrieval system in any form or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava