Path to humanity

Path to humanity
We cannot despair of humanity, since we ourselves are human beings. (Albert Einstein)
Showing posts with label Nature. Show all posts
Showing posts with label Nature. Show all posts

Sunday, November 6, 2016

हर रात के बाद...
When the night passes

बहती भीनी ठण्डी हवा,
जब रात के तारों संग
सरकते हुए मेरे तकिये के नीचे
आती है, तो यूँ लगता है
कि प्रकृति की शुचिता
मानवीकृत होकर
मुझे मेरे अधूरे सपनों से
मिला देने चाहती है।
सुबह का ये नीला आकाश,
कलरव करते पंछी,
झूमते उमड़ते वृक्ष; मुझे अपने रंगों में
भिगो देने को आतुर हैं
कि मेरी अस्मिता
मुझमें आत्मसात होकर
मुझे मेरे खोये अस्तित्व से
रूबरू कर देना चाहती है।

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.wall321.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Thursday, December 31, 2015

अभी कोई कहाँ
None, not yet

अभी कोई कहाँ मिला ऐसा
जिससे सब कुछ कहा जाये

जिसमें हो वही सूनापन
जैसे नदिया बहती जाये
किनारे जिसके बच्चे खेलें
और नाव अपना ठौर पा जाये
अभी कोई कहाँ मिला ऐसा
जिससे सब कुछ कहा जाये

जिसमें हो धरती सा धैर्य
संग जिसके जीवन सरल हो जाये
हर कठिनाई खेल लगे
हारा हुआ, जीता माना जाये
अभी कोई कहाँ मिला ऐसा
जिससे सब कुछ कहा जाये

जिसकी छुअन से अंतर्मन भी
फूलों सा खिलता जाये
सुगंध लगे जिसकी मोक्ष की भांति
ईश्वर से अंतिम मिलन हो जाये
अभी कोई कहाँ मिला ऐसा
जिससे सब कुछ कहा जाये

जिसकी बोली में अमृत फूटें
सुनकर हृदय धन्य हो जाये
और रंग सुनहरे ओढ़े वो जब
आकाश धरा मिल एक हो जाएं
अभी कोई कहाँ मिला ऐसा
जिससे सब कुछ कहा जाये

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.lostpedia.wikia.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Sunday, December 13, 2015

'सही मायने में...'
The real reality

हिम प्रदेश से टप टप कर बहता पानी
जब धरा अपनी अंजुलि में भरती है
और तब मेरा सृजन मुझसे कहता है
कि इन पलों को सहेज लेना ही सही मायने में
जीवन सरिता है

प्रकृति की उत्कृष्टता फूलों का रूप लिए
जब कण कण में महकती है
और तब मेरा जन्म मुझसे कहता है
कि इन पलों को जी लेना ही सही मायने में
सम्पूर्णता है

दसों दिशाएं विभिन्न मार्ग लिए
जब एक दिशा में पहुंचतीं हैं
और तब मेरा मर्म मुझसे कहता है
कि इन पलों को समझ लेना ही सही मायने ने
मार्मिकता है

ठण्ड में फैले कुंहासे से छनकर आती धूप
कुछ गुनगुनी सी लगती है
और तब मेरा अंतर्मन मुझसे कहता है
कि इन पलों की संजों लेना ही सही मायने में
कविता है

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.favim.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Tuesday, October 6, 2015

तिनके की कहानी
Whit words

पानी में तैरता तिनका
हवाओं संग अठखेलियां करता तिनका
आँखों में पड़ा तिनका
मिट्टी में मिला तिनका

सन्दर्भ कई रूप वही
सर्वस्व मिथ्या, केवल तिनका सही

अपने अस्तित्व को संजोता
यहां वहां भटके किन्तु नहीं रोता

खुरदुरा सा, कभी चमचमाता
तो कभी नरम धूलि सा धूमिल हो जाता

मुख मौन सदा रहता
अंतर्मन से सबकुछ कह देता

क्रोध रुपी तिनका
करुणामयी तिनका
तुझपर अर्पित तिनका
कितना है विस्तृत तिनका

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.zastavki.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Sunday, October 4, 2015

I'm a liar, believe me!

I'm a liar, believe me.
I have talked to stones.
They caress me. They listen to me, for long.
I have a strange connection with grass.
She beautifies me. I love walking on her. It feels so strong.
I'm so blissful that I know how warm snow can be.
When I touch him, my heart melts with him.
It seems like he is singing my own songs.
I like staring at night. She tells me to be with her for all the coming times.
We have created a really strong bond.
My incompleteness completes me. She is the greatest happiness in me.
She corrects me and tells me where have I been wrong.
What is not me is becoming me, what is not me cannot become me.
I believe she's become me.
And knows in real where do I belong.
But, I'm a liar. Believe me.

-Snehil Srivastava
 Picture credit: www.soupforthesoul.co.in
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava