Path to humanity

Path to humanity
We cannot despair of humanity, since we ourselves are human beings. (Albert Einstein)
Showing posts with label Life. Show all posts
Showing posts with label Life. Show all posts

Monday, February 20, 2017

'तुम्हारे दो लफ्ज़'
That you say...


तुम्हारे दो लफ्ज़...
दो लफ्ज़ ही काफी हैं,
तुम्हे सुनने को, तुमसे कहने को
बड़ी बड़ी बातों में भला क्या रखा है?
सुकून मिल जाता है हर ग़म की परछाई में
तुम्हारे दो लफ़्ज़ों में दुआ सा असर दिखता है।
कांसा मेरा टूट गया, मोहब्बत के बोझ में आकर
तुम्हारे दो लफ़्ज़ों से मेरा अक्स जुड़ा लगता है।
मैंने नहीं देखा 'उसे' कहीं, कभी इस जहां में
तुम्हारे दो लफ़्ज़ों में ही मुझे मेरा खुदा दिखा करता है।
दो लफ्ज़ ही काफी हैं, मुझे मेरे इत्तेफ़ाक़ से मिलाने को
तुम हो तो ये लफ्ज़ हैं, मुझसे इत्तेफ़ाक़ कहा करता है।


-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Saturday, December 31, 2016

'सारी दुनिया की भीड़ में मैं अकेला बंजारा'
Lonely Traveller

सारी दुनिया की भीड़ में
मैं अकेला बंजारा।
क्षितिज से मिले है समंदर
पर जिसका पानी खारा-खारा
कि जैसे न नसीब हो
डूबते को तिनके का भी सहारा
और फिर आसमान में
टूटता, गिरता फिर उभरता एक तारा
सारी दुनिया की भीड़ में
मैं अकेला बंजारा।

जिसे नहीं है रूह की समझ
वही करता रहता है मेरा तुम्हारा
मुझे इंसानियत में खुदा मिल गया
मैं भूल गया क्या होता है खसारा
निकल पड़ा हूँ लम्बे सफर की तलाश में
छोड़ छाड़ कर ग़मों का पिटारा
तैयार हूँ मिलने को आगे आने वाली हर एक शिकस्त से
पर सच जानों मैं आज तक नहीं हूँ हारा
सारी दुनिया की भीड़ में
मैं अकेला बंजारा।

वक़्त को मुट्ठी में बांध लेने की भूल की थी कभी मैंने
और नहीं समझा था वक़्त का हसीं इशारा
कि ये ठहरा है, हम चलते जा रहे कहीं अँधेरे में
देखने को सुबह का उजला नज़ारा
नासमझ हैं, उजाला तो दिल में छुपा है
बाहर के उजाले से क्या कभी होता है गुज़ारा?
सोना पाकर मिट्टी खोकर, ऊपर उठकर जमीं से जुदा होकर
रह जायेगा इंसान गरीबअमीर, बेचारा
सारी दुनिया की भीड़ में
मैं अकेला बंजारा।

आखिरी हुआ है जो पहला हुआ था
किसको मिला है सबकुछ, और सारा
माँ के तो आंचल में जन्नत है मिलती
आखिरी भी पहला-सा लगता है प्यारा
जो भी हुआ है, बस ठीक ही हुआ है
हँसते ही जाओ, रोक लो अश्कों की धारा
कर दो खुद को अर्पण उस एक ही दिशा में
यही सत्य तर्पण, यही सत्य संसारा
सारी दुनिया की भीड़ में
मैं अकेला बंजारा।


-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

'तू क्या सोचता है हमेशा रहेगा?'
Till the time comes...

जो मेहनत करी, तेरा पेशा रहेगा
ना रेशम सही, तेरा रेशा रहेगा
अभी कर ले पूरे, सभी काम अपने
तू क्या सोचता है हमेशा रहेगा?

सच्चा तू बन जा, कच्चा सा बनकर
अच्छा तू बन जा, अच्छा सा बनकर
बड़े होने में अब कोई अच्छाई नहीं है
तू छोटा ही बन जा बच्चा सा बनकर
क्या चाहा तूने, क्या हुआ साथ तेरे
छोड़कर चले गए, सारे अपने तेरे
तू ही रुका था इस लम्बे सफर में
रात बीती लम्बी हुए फिर सवेरे
अब इतना सहा है, फिर कितना सहेगा?
अँधेरा हुआ है, सवेरा भी होगा

तू चलना शुरू कर पुराना भुलाकर
तू क्यों सोचता है सवेरा ना होगा?
अभी कर ले पूरे, सभी काम अपने
तू क्या सोचता है हमेशा रहेगा?

                  -Inspired by a poem (Sri Ashok Chakradhar)

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.weheartit.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

'तुमसे मिलकर'
Lost Journey, Past Journey

जुदा हूँ मैं अब इस जहाँ के रंजोगम से
यहाँ लोग हँसते हैं, रोते है, चले जाते हैं।

मेरा सामना बस एक बार ज़िन्दगी से हुआ है
सच जानो, जिंदगी से मिलने वाले ही जिंदगी को जान पाते हैं।

तुमसे मिलकर मैंने हंसना सीखा, रोना भूल ही गया
अब गम नहीं ग़र तेरे मेरे रास्ते बदल जाते हैं।

मंज़िल एक ही है ये तू जानता है, पता मुझे भी है
बस बीते सफर के कुछ पल याद रह जाते हैं।


-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Monday, November 7, 2016

स्थिर गति
Stream of life

कितनी रफ़्तार है ज़िन्दगी में
किन्तु समय स्थिर, मौन जैसे अनंत व्योम
और ये एहसास कितना सरल है
जैसे यथार्थ और यथार्थ का विलोम
उन दूर चमकते तारों से पूछा
इन घटाओं से, बहती हवाओं से, इन बहारों से पूछा
कौन है तुम्हारा खेवैया?
क्या तुम्हारी भी होती है ज़िन्दगी?
तारों ने और भी चमककर
घटाओं ने जोरों से घुमड़कर
हवाओं ने बहकर सरसारकर
बहारों ने हमेशा की तरह मुस्कुराकर
कहा-
ये वो है जिसका कोई रूप नहीं
बिन जिसके हमारा, शून्य जितना भी स्वरुप नहीं
वही प्रथम है, वही अंतिम भी है, वही सर्वाधार है
जो अविस्मरणीय भूत है, जो अंत रुपी भविष्य है
जिसके कारण ही वर्तमान साकार है
यही तो ज़िन्दगी है, यही इसकी रफ़्तार है
जिसके बिना जिंदगी एक मझधार है
इस भव सागर का खेवैया भी वही है
वही पतवार है, नैया भी वही है
और हम केवल कठपुतलियां
तो क्या कोई और; गतिमान है,
अतिरिक्त सर्वस्व, स्थिर है ज्ञान है?

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.ggwo.org
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Tuesday, May 3, 2016

दर्पण का जीवन
The imaginary world of a mirror


वो एक विहंगम दृश्य था
मनुष्य, दर्पण सदृश्य था
वो सत्य था, घनघोर बहता रक्त था
उसका प्रतिरूप मौन था
आखिर! वो आखिर कौन था?
उसमें मर्म था, जाने ये कैसा कर्म था?
उनकी दिशाएं एक थीं
किन्तु एक-दूसरे के विपरीत थीं।
दर्पण वो अपने दर्प में
ना जाने किस सन्दर्भ में
खुद से अलग अब हो गया
अपनी मनुष्यता खो गया
निर्जीव है, स्वयंभू होकर भी
जीवित भी होगा, लगता नहीं
दर्पण का जीवन, पूर्ण है
मनुष्यत्व जैसा अपूर्ण है।


-Snehil Srivastava
Picture credit: www.freewords.com.br
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

जिंदगी के मायने
Meaningful Life


जिंदगी के मायने,
कुछ में है बचपना तो कुछ हैं सयाने
बुज़ुर्गियत झलकती है कभी
तो मौत का दीदार भी हुआ करता है
रह रहकर कह कहकर
लोग लगते हैं जाने क्या-क्या बताने

जिंदगी के मायने,
कुछ में है बचपना तो कुछ हैं सयाने

तमाम खोयी हसरतें, मिल जाने को तरसें
कहीं धूप, कहीं छाँव तो कहीं आँखें है बरसें
कसक सी उठे सीने में, तो प्यार हुआ करता है
यहीं इसी जमीं पर रंजोग़म पाक हुआ करता है
पर इसे कोई तो समझे, इसे कोई तो जाने
टूटते बिखरते हैं, हर एक बुने सपने सुहाने

जिंदगी के मायने,
कुछ में है बचपना तो कुछ हैं सयाने

कोई करतब दिखाता है, कोई खेल ही बन जाता है
कोई हँसता है, रोता है, कोई रोते हुए को हंसाता है
कभी तो महलों में भी अँधेरा हुआ करता है
हर गहरी रात के बाद सवेरा हुआ करता है
बंद आँखों से कोई इसे कैसे पहचाने
लो आज फिर तुम मुझे लगे समझाने

जिंदगी के मायने,
कुछ में है बचपना तो कुछ हैं सयाने

आखिरी होगी वो दास्ताँ, जिसमें दर्द नहीं होगा
सहमे काँपते होंठो का खून सर्द नहीं होगा
इतनी भी जल्दी कहाँ वक़्त हुआ करता है
हंसना ही जीने का नाम हुआ करता है
चलो गाएं गीत नए, लिखें नए तराने
कोई माने तो माने, या फिर ना ही माने

जिंदगी के मायने,
कुछ में है बचपना तो कुछ हैं सयाने


-Snehil Srivastava
Picture credit: www.goldenageofgaia.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

The You in me is child-like


The You in me is child-like.
I have patience. You are impatient who wants to do everything in a day.
I have anger that binds me to be happy. You are limitless happiness, I wish for you and pray.

I am bad in expressing the inside me. You have expressed every bit of that broken but beautiful and real self out of the darkest way.
I do mistakes and lose. You are the only one who always stay.

I find myself helpless at times. You show me strength, hope and that pretty untouched ray.
When I could not sleep. You become my dreams and shape to the beauty that useless clay.

Sometimes I feel absorbent to the pain and tears. Smile. You just say.
I don't understand myself. You have known me day, everyday.
The You in me is child-like.


-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Thursday, December 31, 2015

वास्तविकता
Real reality

वास्तविकता ये है कि असत्य को सत्य
और सत्य को असत्य कहा जाता है
जो पकड़ा जाये वही चोर
और असली चोर बड़ा महात्मा समझा जाता है
तिजोरियों का सोना रखे रखे यूँ ही सड़ जाता है
और भूखा, भूख से तड़प तड़पकर मर जाता है
कहने को तो नेता सारे जनता ने चुने होते हैं
बाद में उस जनता को कौन कहाँ पहचानता है

जिसके पास है रुपया पैसा वो ही तो है कर्ता धर्ता
बाकियों के कर्म बस ईश्वर ही जानता है
खेतों को खून से सींचे किसान मरे हर रोज यहाँ पर
वो मरे तो मर जाने दो मेरा पेट तो भर जाता है
एक बार तो सच जानो सबकी बारी आती है
किसने यहाँ अमृत पिया है, हर कोई मर जाता है
चाहे जितना लूट लो तुम सब, पर अदना इंसान बेचारा
खाली हाथ ही आता है और खाली हाथ ही जाता है


-Snehil Srivastava
Picture credit: www.vividlife.me
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

बीता बचपन
Childhood, the beauty of life

वो जो दूसरी छत है,
जिसपर एक जंग लगी साइकिल
पुरानी टूटी चारपाई
और एक मटमैली कुर्सी रखी है
जिसके दोने हत्थे नदारद हैं
वहीं कोने में पड़ा हुआ
आम की लकड़ी का बना बैट
जिसके सहारे जाने कितनी दफ़ा
एकदम हारे हुए मैच जीते थे
वहीं टांड़ पर दीवार की छाँव में
गोरैया का घोंसला भी है
आज ही देखा इसमें दो चूजे
शोर मचाये हुए हैं
बड़े करीने से बनाया है गोरैया ने ये घोंसला

अगर अभी मैं आँखें बंद कर लूँ
तो क्या ये सारे पल
लौट न सकेंगे?


-Snehil Srivastava
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

अधूरे किनारे
Unknown edges

मैंने सागर के किनारों को तो नहीं देखा
पर उसकी लहरों का किनारों से मिलना
और मिलकर लौट जाना, मुझे मेरी
भावनाओं से मिलता जुलता लगता है
मेरी भावनाएं विस्तृत हैं, उनका आगार गहरा है
किन्तु किनारे तक पहुँचने की क्षुधा
उसे हर बार खाली हाथ लौटने को
मजबूर कर देती है
हर किनारे मूक होकर इनके अधूरेपन से
खुद को पूरा करते हैं
मेरी भावनाएं कुछ खारी भी हैं
इनमें व्याप्त प्राण इसी कारण से
कसैले होते जा रहे हैं

कहाँ ये सागर, ये लहरें, ये किनारे
और कहाँ ये अधूरी भावनाएं
विस्तार इनका
इन दोनों के अधूरेपन पर
एक अनुत्तरित प्रश्न चिन्ह है


-Snehil Srivastava
Picture credit: www.splashnology.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Friday, November 13, 2015

नन्ही चिड़िया
Little Bird

चकबक चकबक करती चिड़िया
आकाश तले थी उड़ती चिड़िया
और भी ऊंचा उड़ना चाहे
अस्तित्व-युद्ध थी लड़ती चिड़िया
जब बादल काले घने घुमड़ते
दुबक-सुबक कर डरती चिड़िया
संसार है विस्तृत जाना तब उसने
स्वलक्ष्य बिना क्या करती चिड़िया

पंख छिटककर दूर जा गिरे
जी जीकर थी मरती चिड़िया
खून बहा और दर्द भी हुआ
फिर भी थी और निखरती चिड़िया
ये जीवन है बिलकुल उस जैसा
जैसी है ये कोमल चिड़िया
चकबक चकबक करना चाहे
मेरे मन की नन्ही चिड़िया

-Snehil Srivastava
Picture credit: www.hqhdwalls.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Sunday, October 4, 2015

I'm a liar, believe me!

I'm a liar, believe me.
I have talked to stones.
They caress me. They listen to me, for long.
I have a strange connection with grass.
She beautifies me. I love walking on her. It feels so strong.
I'm so blissful that I know how warm snow can be.
When I touch him, my heart melts with him.
It seems like he is singing my own songs.
I like staring at night. She tells me to be with her for all the coming times.
We have created a really strong bond.
My incompleteness completes me. She is the greatest happiness in me.
She corrects me and tells me where have I been wrong.
What is not me is becoming me, what is not me cannot become me.
I believe she's become me.
And knows in real where do I belong.
But, I'm a liar. Believe me.

-Snehil Srivastava
 Picture credit: www.soupforthesoul.co.in
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Wednesday, September 23, 2015

Unhealed

My broken heart is not going to heal
Let it be
This pain is not going to go away
Let it be.
I don’t need that pastry
I don’t want that sympathy
All I want is to
Let it be.

I know all the reasoning
I know all the things I’m supposed to feel
I’ve read all the books that tell me
Time will make it heal…
But for now, all I want is to
Let it be.

I don’t want to move on
I don’t want to linger back
I want to hold on
But I know the truth.
Nothing is going to change
Nothing is going to improve
So for now, all I want is to
Let it be.

I’ve tried and tried
To fight all the negativity
I’ve prayed and prayed
For all that strength
I’ve wished and wished
For life to be better
And I know I have to just
Let it be.

It’s a done deal
We know in our heart of hearts
It’s sad but a true thing
That our lives are drifting apart
I can’t say any more
There’s already so much said
So all we can hope for..is to
Let it be.

I promise you this
I will always love you
I promise you this
You can count on me
I’m not the best at goodbyes.
I’m not good at all
So let’s not call this what it really is
Let’s for now
Let it be.

-Anonymous
 Picture credit: A known painter
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Monday, September 7, 2015

टूटी कश्तियाँ
The Broken Boat

एक तूफ़ान हुआ करता था यादों के गहरे समन्दर में पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं थपेड़े लगा करते थे हर पल, हर छिन वो उनसे भी गहरी, गहरी चोटें खाया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं आसमान से गिरती बिजलियाँ उन्हें दर्द दिया करती थीं वो कश्तियों के टूटे शरीरों को और तपाया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं एक रोज़ गहरा समन्दर कश्तियों से बोला- तुम हार जाओगी वो उसकी इन्हीं बातों पर बस मुस्कुराया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं उनका 'वक़्त' साथी था, हर वक़्त साथी था वो उसकी खुली बाहों में सो जाया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं जज़्बा था उनमें बढ़ने का, वो रुका नहीं करती थीं झुलसे हुए पतवारों को बेख़ौफ़ चलाया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं हाँ दर्द था, रिसता खून उनका सर्द था वो उन्हें देख देखकर जाने कहाँ खो जाया करती थीं पर टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं हर चोट, हर दर्द को उन्हें सहना ही था इसीलिए वो अपना लक्ष्य पाया करती थीं और टूटी कश्तियाँ किनारे तक पहुँच जाया करती थीं


-Snehil Srivastava
 Picture credit: www.miriadna.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Sunday, August 23, 2015

A short conversation (Part?): The Message, ‘meaning of life’

He was waiting for this day since long. He wanted to spend every single minute of this day, with her. He recorded his voice over his phone telling her how much he was missing her and wanted to be with her forever. But he was afraid that she would again rebuke him if he dared to contact her by any mean. He was forbid to even message her. He was dying inside. What he had planned, what had happened. No planning works when stars are not in your favor, he thought. In these thoughts he wrote an email and sent it to her.
Dearest Manu,Your beautification is your inner self that is cold and so warm the same moment. It allures me to pour all my love over you if there is any. I wish to hold your eye closing fragrance till I meet Him in heaven. I wish to touch your heart like forever as its mine since my first breath. I love you, yes I love you. 

Happy birthday, I wish you find all the love that you spread to the world. 
P.S.- I did not message you. 
Missing you.
He woke up early in the morning. Took a bath and got ready to go to the Shiva temple. He was praying for her wellness and all the happiness. Suddenly a breeze of rose petals broke his prayer. He opened his eyes and saw her standing right beside him, eyes closed, chunni over her head and her lips were mumbling some mantras. She was wearing a blue-white shalwar suit. And that green emerald ring in her right hand small finger was glittering like a star. Before she could come out of her prayer, he slowly took a step back, saw her one more time and rushed towards the exit gate. Before he could reach there he heard someone calling his name. He stopped and looked for Manu coz’ he knew it was only her.

Hey! Are you hiding form me? (She inquired.)
Hie, no why would I? I did not saw you. (I said.)
Alright. Whatever you say. So? How are you doing?
Nothing much, you say. (I thought why is she asking me these many questions?)
Well, it’s my birthday today. You might know. (Pause) That’s why I am here. Why are you here?
Why, is Shiva yours only? Or you would decide where should I be and where should I be not? (Till now I got irritated)
Oh, it’s nothing like that. I just asked. Can I not ask you anything?
I don’t know, you decide everything. You must know this as well.
Acha, where is my gift? You did not wish me even when I told you.
Hmm. (I nodded.)
What hmm? (Now she was getting irritated to see me behaving like a moron,)
Can I ask you something? She said.
I think you want to ask two questions more precisely, right?
Yes, (surprised) how do you know that I want to ask two questions only not more not less? (She asked)
I know a lot of things. And I also know that this is not one of your questions. So ask that first. Then you may ask any number of questions. I will not mind. (I softened my tone a bit seeing her disappointed with my answers.)
Okay. Why did you message me the very first time on Facebook? I mean, what did compel you to contact me like that? You never talked to me before that, we had no such acquaintance too. So, why?
(Before I could answer her first question she shot the second one straight to my eyes.)
And, why did you stop messaging me? I want true answers. (Her voice was firm.)
I heard her patiently. I started saying-
You remember, once I had told you that you are so defensive in nature. (And I adore you for this; I observed she was biting her lips. I was right.)
Whatever! (She did not like ‘me’ telling her that rather she widened her eyes to frighten me more. She looks cute though, doing that.) What if I am defensive? Why are you so concerned? And by the way that is not the answer of my question. So don’t waste my time and speak up.
I did not answer your questions yet. (I said.) Girls are not desperate if I had understood some of them right. Have patience and be with me while I tell you what you want to know.
Great you! You want to say that you are a Casanova that you understand every passing girl, tell me. Why do you always act so smart with me?
Will you stop stopping me every time? Can I ever talk without pressure that you put in my mind? (I asked.)
You never talk to the point. You always linger about the point whenever I ask you something. Anyway say what you were saying. I won’t interrupt you now.
Thank you. So the first one- ‘why did I message you?’ Well this is quite a question to answer so I chose to answer it later. Can I expect you to please respect my choice today? (I recalled something form her.)
I don’t know. (She was least bothered what I expect, I thought.)
The answer for second question is coz’ you asked me to; rather you expected something from me the first time. I had no option but to accept your ask. So I stopped messaging you.
I did not totally understand you what you just explained. I think you are being modest. (She tried to absorb everything I said.)
With you I am always being ‘me’ no matter what. And I believe you don’t judge me every time.
What do you mean every time?
Okay, sometimes. (I corrected myself according to her.)
I never judge you, Snehil. I just… (She wanted to say something.)
Just what, say it. (I insisted)
Forget it. (She boiled down me insisting her.)
So you won’t tell me? (She raised her eyebrows.)
I am telling you, and will tell you everything, be patient.
I cannot. You are again irritating me.
No, I am not. Manu, once I told you, if you remember, it’s never been a moment or occasion or time that I don’t feel Almighty God’s presence when I see you, I imagine you or mere think about you and it’s natural. I just don’t know why this happens. Initially I thought its infatuation then affection and then love. But believe me it’s much more than that. It’s sacred. There may be some stories that reach to their respective destinations but I don’t want to reach anywhere until you are with me. I am not sure if you are getting what I am trying to say but I don’t even want you to understand anything. There had been times when I was broken into thousand pieces and now I am complete to find you in my life. You expressed your feeling for me and I respect that and trust me I will never ever get what you have given me whence you said that you love me.
People live and go. Not everyone can find the true meaning of life. When I first saw you in that lift, I knew you are the meaning of my life. How and why I don’t know, it comes from here (he said touching his heart) and not from here (pointing his finger towards his mind). (She was listening to him very carefully.)
He continued,
Once I decided what my destiny would be, I wanted to follow her but I did never know anything about you and then destiny itself gave us a second chance to know each other when we met in that auto and you enlighten me with your rainy name, ‘Manu’ that only your parents can call you.
You called me from nowhere, when I wanted to talk to you the most. You hugged me when I was expecting nothing from you. You came with your best friend Manika on my precious day, it’s not that the day was precious but your presence made it so. She indicated that you have feelings for me. And then you told me at night that how much I had been important to you. Dear, how can someone be important to life? But yes, life can be important to someone. I am that someone and you are my life. I had never been loved and I don’t know what love is but your touch always felt heavenly. You have given me everything and never ask for nothing. And that day when you asked me not to contact you, I could not say a word but to promise you for your ask. If at all I ever loved you Manu, I have all the right to message you, to contact you. (She was looking away from me and was trying to hide her tears. She said nothing.)
I said- I cannot not love you. I cannot not think about you. Today is your birthday, can you imagine how difficult it is not to wish you or not be with you. But destiny, you cannot fight with it if your feelings are strong. See, we are here again talking and loving each other. Can you deny it? You could have ignored me but you did not. We could have gone to any temple.
I am sorry. (She was crying)
I am sorry that I did this. But I was afraid to lose you. Your love is so strong that I can never stop thinking about you. I see you in my dreams. I see you in my life forever. I don’t know why I asked you not to contact me and I am burning inside because of my mistake. Is there any possibility for a new beginning? She asked.
There was no end, Manu. Our relationship can never end. And don’t cry. (I hold her shoulder, she wiped her tears and said-)
I read your email that you sent me at 12:00 am today. So you never forget that today is my birthday. (She said.)
Happy Birthday, God bless you always. (I wished and hugged her.) Whats the plan, where should we party? Am I invited? (I teased her)
No you are not. (And she pulled my ear.)
Both laughed.
-Snehil Srivastava
 Picture credit: www.ecosalon.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Sunday, August 9, 2015

Humanism

"What if it happens, what if it doesn’t? What if you get it, what if you lose it. And what if it hates you, moreover wants your end or it loves you and pour all the divinity of this sacred universe and beyond. No expectation, no regret. Nothing.
We talk about humanity. Let's try talking something about humanism.
The human race or more precisely everything that exists, what I believe, solely is the resultant of emotions. The air may not have it but we feel good when the breeze touches our soul. The water, we cannot live without it. The fire, warmth is there as well, has its vital role. And so many more.
When these mortals have something unique in them then why we cannot believe and understand Humanism. We smile for something, we cry too. We love few and we hurt many. I see a little hope in the glittering eyes of every child. They don't lie. They love for no reason, they cry to be loved. There is no hatred. And a right thing can never be wrong. If a family happens in life, you might not want anything else but togetherness. Anyone can have family, if they know emotions and if humanism finds its place in their distinct lives."
He was talking to her mother after crossing a long distance of ignorance.
She asked him the same question.
How is life, son? I want you to be happy wherever you are. I am fine too. Just miss you every moment of my life. Come home soon, only if it may make you happy.
The air, the water, the fire. He was numb; his eyes were filled with teary emotions. His heart was burning because of his own deeds.
-Snehil Srivastava
 Picture credit: www.commonsenseatheism.com
(Note- No part of this post may be published reproduced or stored in a retrieval system in any forms or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Tuesday, May 19, 2015

जीवन-मृत्यु
Completeness

जीवन-मृत्यु

छिन गया है जीवन, मृत्यु के हाथों से
भयभीत हुआ अब घनघोर अँधेरी रातों से
थर थर कांप उठता था जो अनायास कभी
निर्भीक हुआ फिरता है हर झंझावातों में

सहज नियति थी घिर आयी मृत्यु-दर्शन को
छला अकेला बैठा वो पूर्ण समर्पण को
गति अंतिम थी, जीवन लौ भी मद्धिम थी
तत्पर था करने न्यौछावर अपने कण कण को

ईश ने उसको देख लिया, संदेशा अपना भेज दिया
अब न होगी तेरी मृत्यु, जा तुझको मैंने अभयदान दिया
बोला गिरकर प्रभु-चरणों पर, स्वामी मुझको स्वीकार करो
अभयदान यदि देना है तो लौटा लो अपना सारा किया

युक्ति संगत है बात जानकार प्रभु ने सहमति दे दी थी
सारे मृत मनुष्यों में जीवन संजीवनी भर दी थी
'जीवन मृत्यु एक कल्पना है जो आज नहीं कल होनी है'
सत्य दर्शन की बात निराली हे केशव तुमसे ही सीखी थी

-Snehil Srivastava

Picture credit: www.daniel-dow.com
(Note- No part of this post may be published, reproduced or stored in a retrieval system in any form or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

सारथी
The Charioteer

सारथी

हे सारथी!
उस दिशा ले चल मुझे
जहाँ मोह ना हो
यदि हो तो केवल, संतोष हो
विद्रोह ना हो

तेरे ही रथ पर बैठकर
तेरे ही कथ पर चल पड़ा
तुझसे ही पथ को सीखकर
इस अग्निपथ पर बढ़ चला

तुझसे ही मैंने जाना है
दुश्वारियों का सत्य-तप
तुझको ही मैंने माना है
धमनियों में बहता रक्त

अब तू मेरा, विश्वास है
हे सारथी!
तुझसे जुड़ी, हर आस है
हे सारथी!

चल उस दिशा ले चल मुझे
जहाँ भक्ति हो
अन्य कुछ ना भी हो
तेरी अनूठी शक्ति हो
-Snehil Srivastava

Picture credit: www.maharashtraspider.com
(Note- No part of this post may be published, reproduced or stored in a retrieval system in any form or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava

Saturday, May 16, 2015

टूटना-बिखरना
Broken-Unbroken

कुछ न कुछ तो
टूटता ही रहता है हर पल
कभी ख़्वाब कभी मोहब्बत
कभी किसी के खाली महल
ईमान भी टूटते देखें हैं
हमने इसी जहां में
आवाजाही लगी रहती है यहां
जाने फिर कब हो ऐसी चहल पहल

जुड़ना भी महसूस हुआ है
कई बारी इसी टूटने में
हर मुश्किल का निकल ही आता है
कोई ना कोई वाज़िब हल
अब ना गिला कर
ना कोई शिक़वा भी हो किसी से
एक मिली है ज़िन्दगानी आज
क्या पता न हो फिर कभी कल

                                          -Snehil Srivastava

Picture credit: www.wnd.com and Movie- 'Unbroken'
(Note- No part of this post may be published, reproduced or stored in a retrieval system in any form or by any means without the prior permission of the author.)
© Snehil Srivastava