Path to humanity

Path to humanity
We cannot despair of humanity, since we ourselves are human beings. (Albert Einstein)

Monday, October 22, 2012

भविष्य का गर्भ Beautiful Future



नहीं जानता था मैं तुम्हें
पहचानता था,
अभी भी संशय है मुझे
संशय है
या है विश्वास?
नहीं होता
कोई इतना अलग
जो बन जाए कुछ खास
एकाएक
बदलाव देखा, मैंने तुझमें
विश्वास तो था
कि ये तुम ही हो
किन्तु धूमिल होने में इसे
एक क्षण भी ना लगा
समझाया मैंने
मन को अपने
कि हो ना हो,
ये तुममें छिपा 'तुम' है
जो सत्य असत्य के भंवर में
फंसा हुआ, ढूंढ रहा है
स्वयं में 'स्वयं' का प्रतिरूप 
विकलांत, अशांत
चला जा रहा है
असीम की ओर
अनवरत अशब्द
उद्वेलित है खुद में
परन्तु है निश्चिन्त
और देख रहा है सुन्दर
भविष्य का गर्भ!

Forever Strongest



How easy it is to hate...
to accept dirty games of fate.
To be jealous of what they have,
And to mock on your fellows,
your mates.
its not race,
Life is what you make.
Following your heart,
making your own space.
Being the greatest of what you can!
Try holding the breath-
if you can hold it to the longest,
just to prove-
You are the Strongest!!

                                          By- Lokesh 'human at core'

Monday, October 8, 2012

Sibling property RULES



If I like it, it’s mine.
if I am holding it, it’s mine.
if I can take it from you, it’s mine.
if I had it a little while ago, its mine.
if I am chewing something up, the pieces are mine.
if it’s mine, it must never appear to be yours anyway
if it looks like mine, its mine.
if you are playing with something,
-and put it down, it automatically becomes mine.
If it’s broken, it’s yours.

                                                                    By Lokesh - human at core

I wish to live again...



My eyes never blinked, that I would be left alone
I saw those stars in the sky, glittering on their own.
Some of 'em are shining and some are fading
Like, life- living and crawling towards the ending.

Everybody ends on their own, left alone but
only memories are precious when eyes rest shut.
Else is hurting most of the times O' Christ-
Living life is Love, hidden in its price.

To lose, to win are parts of life's-game
to Love is serene without excuses lame.
Thought of this immortal truth for a while,
it was lost somewhere my Love, my Precious smile.

I wish to live again in this gorgeous world
 now I am dead; is truth. But not my heart.
Oh God! I hate you that you love me so much
My heart would die in pain without your touch.

Sunday, September 30, 2012

Day and Night...


Days, O' pretty days,
Why are so rude that singing my song.
Its mine, only mine
it took my heart to reach this long
I hate you, I hate you for this;
the reason behind, is so strong.
I won't let you do this, I won't
You remind me of someone, I am no wrong.

Night, O' nighty night
Why you so dark, still so calm.
Its me, only me
to overcome you, with my precious dawn.
I love you, I love you for sure;
find you nowhere, where have you gone?
I won't let you go, I won't
touch me just once, wanna feel your warmth.

Saturday, September 29, 2012

वो यादें...Those Memories...






कितना अनोखा सा था, वो तुम्हारा यूँ मुस्कुराना
आँखों ही आँखों में दिल की हर बात कह जाना
तुम्हारा मुझे बेफिक्री में गले लगाना
हौले से मेरे हर गम को ख़ुशी बनाना

तुम्हारा दूर जाना इतना अखर क्यूँ रहा है मुझे
फिर से करीब आ जाओ तुम मेरे
उन्हीं खुशियों का साथ फिर से होगा
तमन्नाओं से ये दिल फिर महकेगा

तुम्हारे हाथों की नरमी अब भी बाकी है मुझमें
याद हैं मुझे साथ खायी सारी कसमें
इस अनोखे से  एहसास में ये कैसा खालीपन है
तेरी खुशियों से जुड़ा अब सारा जीवन है

तुम्हारी गोद में सर रखने को जी चाहता है
बंद आँखों से ये सपना जीने को जी चाहता है
सपनों में मुझसे तू हज़ार बातें कहती है
दूर है मुझसे पर मेरे साथ ही रहती है



Friday, September 28, 2012

फिर लौटे हैं वो लम्हें...Memories are back


फिर लौटे हैं वो लम्हें
यादों की शामों के साथ
फिर एक बार चाहूँ मैं हरदम
छिपना तेरे दिल के पास

छू लो मेरे मन को तुम फिर से
कहनी है तुमसे वो बात
कह न सका तुमसे जो अब तक
अंधियारे सी वो काली रात

महक तुम्हारी मुझमें है अब
कसक तुम्हारी है अज्ञात
ना जाने क्यूँ चाहूँ मैं इतना
हर पल बस तेरा ही साथ

आँखें बंद हैं तो फिर क्यूँ
पकड़ा है तुमने ये हाथ
ना जाना चाहूँ तुमसे अब दूर
सुनलो मेरी बस ये बात

Tuesday, September 25, 2012

I wish, I could...



I wish I could bring those times back
where all was soothing to my heart.
Eyes were wet but glitter in your smile
I love you my Love, right from the start.

I wish I could cuddle you one more time
could feel your warmth deep into my heart.
Your touch is my poem and its rhyme
I miss you my Love, lost in this desert.

I wish I could see you once again in my life
could care for you from the core of my heart.
My tears are nothing but you are my shine
I want you my Love, I am your part.

I wish I could hear you calling my name
could hold you for lifetime and your heart
Be with me forever, its just time
I pledge you my Love, life is no short.

Monday, September 24, 2012

~~~तुम्हारा यूँ खिलखिलाना .~~~When you laugh~~~



तुम्हारा यूँ
खिलखिलाकर हँसना
याद दिलाता है मुझे
सुबह के ठंडे झोंकें की
सूरज की पहली किरणों  की
सरसराती पत्तियों की
चिड़ियों के चेहचहाने की
दिल में सुकून समा जाने की

इस मंदिर की घंटियाँ
चारों ओर फैली फूलों की खुशबुएँ
याद दिलाती हैं मुझे
उस पवित्र एहसास की
जीने की आस की
आगे बढ़ने के अभ्यास की
दूर होते त्रास की
डूबते की सांस की

लगता तो नहीं
सच है या नहीं, पता नहीं
आज भी याद है मुझे
ये खिलखिलाहट
सिर्फ मैं समझ सकता था-
कितने भी शोर में
संसार के ओर छोर में
बादल घनघोर में

मनुहार है तुमसे
हंसी, अब तुम मेरे पास रहो
यहाँ हवा ठंडी है,
सूरज की किरणें हैं
कोमल पत्तियां,
चिड़ियों की बोली
हर वक़्त है हंसी ठिठोली
और आकाश में बिछी सतरंगी रंगोली

Sunday, September 23, 2012

व्यथित हूँ...'Restless', I am...


इन श्रृंखलाओं से व्यथित हूँ मैं
आस की, प्रहास की-
हर वक़्त मिटटी सांस की
सोचता हूँ अब रख छोड़ू
अपने तरकश के सारे तीर
तोड़ दूँ इन प्रभंजनो को
सारी वर्जनाओं को,
इन लहरों में उठती गिरती कामनाओं को
गहरी नींद से यकायक उठना
अब कोमल नहीं लगता
तब बात और थी-
जब मुस्कुरा उठता था
उस चमक को देखकर
उन शब्दों का मखमली एहसास
कानों में शहद की भांति घुला हुआ है
जो अब रक्तिम हो चला है
एक टीस सी है-
गहरी, बहुत गहरी
ये युद्ध नीति किसी काम की नहीं
स्वयं से लड़ना इतना आसन भी नहीं
सहस्त्र शब्दों के भंवर में फंसा हुआ
ये अशस्त्र शब्द, डरा सहमा सा
टकटकी बांधें शुन्य की ओर 
सत्य की छाँव टटोल रहा है
वास्तविकता को झुठलाता
इसका ह्रदय स्वयं को तोल रहा है
अंधकार में बढ़ना, रौशनी के बिना
अनवरत अशांत,
विकल विफलता का द्योतक है
धैर्यशील मनुष्य की भांति
ये शब्द अपने यथार्थ पाना चाहता है
अंत तक ही सही